बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हनुमंतपुरा चौराहा के पास ग्राम भदौरियनपुरा में शनिवार को आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जागरण संवाददाता, इटावा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह बाढ़ राहत शिविर में भी जाएंगे और 25 से 30 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटेंगे। शुक्रवार को प्रशासन ने उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 1:35 मिनट पर सैफई हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा हनुमंतपुरा जाएंगे और भदौरियनपुरा में स्थित बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री बांटेंगे। बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने के पश्चात वे 3 बजे प्रस्थान कर जाएंगे। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चकरनगर तहसील में 545 बाढ़ पीड़ित चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को राहत सामग्री दी जाएगी। राहत सामग्री के पैकेट कानपुर से तैयार कर मंगाए गए हैं। मुख्यमंत्री का तय कार्यक्रम
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से प्रस्थान : 1:10 बजे
सैफई हवाई पट्टी पर आगमन : 1:35 बजे
हनुमंतपुरा हेलीपैड आगमन : 1:55 बजे
बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे 2:00 बजे
बाढ़ पीड़ितों से भेंट : 2:00 से 3:00 बजे तक
हनुमंतपुरा हेलीपैड से प्रस्थान : 3:00 बजे