रिकार्ड उफान पर चंबल नदी, जलस्तर 128.53 मीटर पहुंचा
उदी .इटावाध् चम्बल नदी के बढ़े जलस्तर ;बाढ़द्ध ने बुधवार प्रात 10 बजे 12
संवाद सूत्र, उदी : बुधवार को चंबल नदी ने बाढ़ के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। वर्ष 1996 में अब तक का रिकार्ड सर्वाधिक जलस्तर 128.35 मीटर को पार करते हुए 128.53 मीटर का जलस्तर प्रात: 10 बजे दर्ज किया गया। चंबल नदी में अधिकतम जलस्तर का दिन 18 सितंबर रिकार्ड किया जाएगा।
चंबल नदी का सर्वाधिक जलस्तर इससे पूर्व वर्ष 1971 एवं 1996 में पहुंचा था। इस वर्ष बुधवार को उक्त सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए। केंद्रीय जल आयोग केंद्र उदी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चंबल नदी की बाढ़ के इतिहास में सर्वाधिक जलस्तर वर्ष 1971 में 128.06 मीटर दर्ज है जबकि उक्त रिकार्ड को तोड़कर 24 अगस्त 1996 को पहुंचा जलस्तर 128.35 मीटर दर्ज है जो कि अब तक का सर्वाधिक जलस्तर माना गया है। 23 वर्ष बाद आज बुधवार को सभी उपरोक्त रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए जलस्तर 128.53 मीटर दर्ज किया गया। जो कि अब तक के सर्वाधिक जलस्तर से 18 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। अधिकतम जलस्तर 128.53 मीटर पहुंचने के बाद स्थिर हो गया तथा दोपहर एक बजे से दो बजे तक दो सेंटीमीटर जलस्तर गिरते हुए 128.51 मीटर हो गया है।
केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी शहजादे खान ने बताया कि जलस्तर अब नीचे आना शुरू हो गया है। बुधवार की रात को जलस्तर और गिर सकता है।