Move to Jagran APP

(नई दुनिया के लिए) यमुना पुल पर कार रेलिग से टकराई, सात घायल

संवादसूत्र बकेवर लवेदी थाना क्षेत्र में टकरुपुर यमुना पुल पर अगला टायर ब‌र्स्ट होने से असंतुि

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 08:55 PM (IST)
(नई दुनिया के लिए) यमुना पुल पर कार रेलिग से टकराई, सात घायल
(नई दुनिया के लिए) यमुना पुल पर कार रेलिग से टकराई, सात घायल

संवादसूत्र, बकेवर : लवेदी थाना क्षेत्र में टकरुपुर यमुना पुल पर अगला टायर ब‌र्स्ट होने से असंतुलित हुई कार पुल की रेलिग से टकरा गई। इससे कार में सवार दो मासूम बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। कार में सवार लोग भिड से चलकर बाया चकरनगर होते हुए दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली घटना तब उजागर हुई जब घायलों की मदद को मौके पर पंहुचे एक युवक ने कार में बेहोश एक युवक के हाथ से सोने की तीन अंगूठी व एक ब्रेसलेट उतार ली।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश के भिड जिले के लश्कर पुरानी दीवानी निवासी महेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी प्रतिभा व सास सुनीता, दो मासूम पुत्री निष्ठा एवं प्रतिष्ठा सहित सात लोगों के साथ कार से चकरनगर के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। कार ड्राइवर रिकू चला रहा था। जैसे ही कार लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुर यमुना पुल के बीच पहुंची तभी अगला बायें साइड का टायर ब‌र्स्ट हो गया, जिससे कार तेज आवाज के साथ उछल कर पुल की रेलिग से जा टकराई। गनीमत रही रेलिग नहीं टूटी अन्यथा कार यमुना के पानी में समाने से भयावह हादसा हो जाता।

हादसे में प्रतिभा पत्नी महेंद्र व प्रतिभा की मां सुनीता देवी गंभीर घायल हो गईं। कार चालक रिकू व महेंद्र सहित अन्य लोगों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए मौके पर पहुंचे एक युवक ने कार में बेहोश पड़े महेंद्र गुप्ता के हाथ की अंगुलियों में पहनी तीन सोने की अंगूठी व एक ब्रेसलेट लूट ली। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, उससे पहले महेंद्र की पत्नी की मां ने घटना की सूचना लखना कस्बे के खेड़ा मोहाल निवासी रिश्तेदार राजू गुप्ता को दे दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को लखना कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में होश आने पर महेंद्र गुप्ता ने हादसे के दौरान अपने साथ घटी लूट की घटना बताई।

लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। घायल के साथ घटी लूट जैसी घटना उनकी जानकारी में नहीं है, फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.