बंबा की पुलिया बनी हादसों की सबब
- रेलिग न होने से आवागमन खतरनाक फोटो नं. 7 संवाद सहयोगी जसवंतनगर सैफई जसवंतनगर एवं
- रेलिग न होने से आवागमन खतरनाक फोटो नं. 7 संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : सैफई, जसवंतनगर एवं अन्य गांवों के लोगों के लिए बाह, जैतपुर या आगरा जाने के लिए जसवंतनगर कचौरा घाट मार्ग पर अंडावली गांव की मोड़ के पास बंबा पर बनी पुलिया हादसों का मुख्य केंद्र बन चुकी है। यह मार्ग आगरा जाने के लिए सुगम है। इसी वजह से इस मार्ग पर ज्यादा वाहनों का आवागमन रहता है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसा होने का मुख्य कारण है पुलिया पर एप्रोच न होना। यहां से गुजरने वाले भारी वाहन चालक तेज रफ्तार में चलने के कारण इस पुलिया का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर मे हादसे का शिकार हो जाते हैं। बीते 5 अक्टूबर की सुबह इसी पुलिया पर दंपती अपनी ससुराल जसवंतनगर के नगला उदय सिंह से लौट कर अपने घर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद जा रहे थे। जैसे ही इस पुलिया को पार करने लगे तभी जसवंतनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई थी पत्नी को मरणासन्न हालत में भर्ती कराया गया था। दो सप्ताह बाद बोलेरो पिकअप भी ओवरटेक के चक्कर में इसी पुलिया में जा घुसी थी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग का इस ओर कतई ध्यान नहीं है।