टूटी नालियां, जर्जर गलियों से निकलना हुआ दूभर
जागरण संवाददाता, इटावा : लाइन पार के विजय नगर वार्ड की गली संख्या दो व तीन के लोग जर्जर हो च
जागरण संवाददाता, इटावा : लाइन पार के विजय नगर वार्ड की गली संख्या दो व तीन के लोग जर्जर हो चुकी गलियों व टूटी नालियों से मकानों के अंदर घुसने वाले गंदे पानी से वर्षो से परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों को जलभराव से छुटकारा दिलाने के कोई माकूल प्रबंध नहीं किये गये हैं। वार्ड के लोगों का आरोप है कि जिस समय गली का निर्माण कराया गया था, उस समय नाली का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया गया था। इसी के चलते नाली का पानी जब उफान मारता है तो राह से निकलना मुश्किल हो जाता है। हैरत की बात तो यह है कि नगर पालिका के पास सफाई के पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी सफाई कर्मी भी सफाई करने नहीं आते हैं। वार्ड - विजय नगर आबादी - 20 हजार
वार्ड का इतिहास : विजय नगर वार्ड लाइनपार का एक प्रगतिशील वार्ड है। इस वार्ड में अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षा विद, नौकर पेशा लोग, सहित अनेक तरह के कारोबारी लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। वार्ड में जो गलियां नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाई गई थीं। जलनिगम ने पाइप लाइन डालने के दौरान उखाड़ दी थी। वहीं गलियां जर्जर हो गई हैं। वार्ड में हर तरह की दुकानों का जाल बिछा हुआ है। वार्ड की प्रमुख समस्या : - वार्ड की नालियां नीची व जर्जर - नालियों का पानी घुसता है घरों में - तंग गलियों की उखड़ गई इंटरला¨कग - नालियों में भरी रहती गंदगी। - कई हैंडपंप खराब - रोड लाइट की कमी
गंदगी व जलभराव से कब मिलेगी निजात : वर्षो से लोग नालियां का गंदा पानी घर में घुसने को लेकर परेशान हैं। नालियां नीची व टूटी होने से पानी नहीं निकल पाता है। लोगों ने नाली के पानी को गटर व कमरों से बचाने के लिए नाली के पाइपों का मुंह ऊपर को करना पड़ जाता है। - सूरज ¨सह
हल्की सी बरसात होते ही वर्षों से नाली के पानी की निकासी करते-करते थक गया हूं। सुबह जिस समय भगवान का नाम लेने का वक्त होता है, उस समय मोटर लगा कर नाली में भरे गंदे पानी को निकालना पड़ता है। चाय नाश्ता भी दूभर हो रहा है। न चाहते हुए भी नाली का पानी निकाल कर नहाना होता है। - पुत्तू लाल चौधरी मकान के सामने नाली में भरने वाले गंदे पानी की बदबू से तो अंदर रहना भी मुश्किल हो रहा है। नाली के पानी को रोकना संभव नहीं हो रहा है। बरसात में तो साक्षात नरक बन गई गलियां आने-जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। गलियों में गंदगी का साम्राज्य रहता है।
- रवीन्द्र कुमार मोहल्ले के मकानों से निकलने वाले गंदे पानी के निकास का कोई रास्ता नहीं बचा है। जर्जर गलियां होने से बच्चों को स्कूल जाने में खासी परेशानी होती है। रोड लाइट की कमी से कई गलियों में अंधेरा रहता है। लोग घरों से निकलने से भी कतराते हैं। - सोनी ¨सह अधिकारी बोले : विजय नगर क्षेत्र के गंदे पानी के निकास का बड़ा नाला बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही नाला निर्माण शुरु करा दिया जाएगा। गलियों व नालियों के निर्माण को ठेका दिए जाने की तैयारी चल रही है। - अनिल कुमार अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद