अयोध्या जल्द होगी विश्व पर्यटन की केंद्र बिदु : महंत शशिकांतदास
संवादसूत्र ऊसराहार (इटावा) अयोध्या में सरयू आरती जल्द ही विश्वस्तरीय स्वरूप लेगी और राममं
संवादसूत्र, ऊसराहार (इटावा) : अयोध्या में सरयू आरती जल्द ही विश्वस्तरीय स्वरूप लेगी और राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या विश्व पर्यटन का केंद्र बिदु होगी। पर्यटन विभाग इस ओर सक्रियता से तैयारियां कर रहा है।
यह उद्गार सरयू महाआरती के अध्यक्ष और रामकचहरी चारों धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास महाराज ने वृंदावन से अयोध्या जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भरतिया कोठी के पास कालिका माता सुंदर कांड सेवा समिति के द्वारा स्वागत करने के उपरांत कस्बा ऊसराहार में पत्रकार वार्ता में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि सरयू नदी की महिमा स्कंद पुराण, वाल्मीकि रामायण, रामचरित मानस सहित अनेक ग्रंथों में वर्णित है जहां गंगाजी भगवान हरि के चरणों से प्रकट हुईं तो सरयू में भगवान के नेत्रों से प्रकट हुई। सरयू के घाटों का और श्रीराम पोढ़ी का सौंदर्यीकरण तथा विकास हरिद्वार में हरि की पोढ़ी की तरह होगा। सरयू महाआरती को और भव्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। सतीश चंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, अनिल कौशल, रवि वर्मा लक्ष्मीकांत, प्रांसू गुप्ता, राजीव गुप्ता प्रधान ने फूल माला और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।