Move to Jagran APP

अखिलेश से मिलने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे सैफई, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

संवाद सहयोगी सैफई दीपावली के मौके पर सैफई में इस बार माहौल अलग था। सपा के अध्यक्ष अखिलेश्

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 08:39 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 08:39 PM (IST)
अखिलेश से मिलने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे सैफई, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
अखिलेश से मिलने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे सैफई, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

संवाद सहयोगी, सैफई : दीपावली के मौके पर सैफई में इस बार माहौल अलग था। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिसके कारण पुलिस को रास्ता साफ कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सैफई गोल चौराहा से लेकर गांव तक व सपा मुखिया के आवास पर गाड़ियां ही गाड़ियां ही नजर आ रही थीं। बड़ी संख्या में लोग आसपास के जिलों के सैफई पहुंचे।

loksabha election banner

बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आने के कयास लगाए जा रहे थे परंतु वह नहीं आए। अखिलेश यादव मंगलवार की शाम को ही सैफई पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह दस बजे वह सबसे पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के आवास पर पहुंचे और वहां करीब 30 मिनट रुके उसके बाद वह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गेस्ट हाउस में लोगों की भीड़ देखकर उत्साह से भरे हुए नजर आए।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, जिलाअध्यक्ष गोपाल यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी, आशीष राजपूत, शिवराम सिंह यादव, भारत सिंह खदरी, राजवीर सिंह यादव, केपी सिंह शाक्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.