Move to Jagran APP

अलग-अलग पदों के लिए 323 आपत्तियां

जागरण संवाददाता इटावा पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय को मिलकर 323 आपत्तियां आय

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 06:16 PM (IST)
अलग-अलग पदों के लिए 323 आपत्तियां
अलग-अलग पदों के लिए 323 आपत्तियां

जागरण संवाददाता, इटावा : पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय को मिलकर 323 आपत्तियां आयी हैं। इन सभी को मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित किया गया। इनमें आरक्षण पर आपत्ति जताते हुए बदलने की मांग की गई है। अब इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जो जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। ज्यादातर आपत्तियों में वर्तमान आरक्षण को बदलने की मांग की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद में 471 ग्राम पंचायतों, आठ ब्लॉक प्रमुख व 24 जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर भी चुनाव होना है। इसके लिए दो मार्च को अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया था। आठ मार्च तक आरक्षण पर आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित किया गया था। इन सभी आपत्तियों को जिला पंचायतराज कार्यालय में एकत्रित कर लिया गया है। उसके बाद इसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी। आरक्षण पर आने वाली आपत्तियों में सबसे ज्यादा प्रधान पद पर 279 आपत्तियां आयी हैं जबकि ब्लॉक प्रमुख के पद पर सबसे कम आपत्ति हैं। इसमें महेवा ब्लॉक में दो आपत्ति आयी हैं।

loksabha election banner

महेवा में अनंतिम आरक्षण सूची में आपत्तियों के अंतिम दिन दर्जन भर से अधिक लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई। अंतिम दिन दाईपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र रामनयन ने प्रधान पद का, कुलदीप कुमार पुत्र दीवान सिंह निवाड़ीकला, शिखा चौहान नगला बिलहटी, अनिल कुमार पुत्र विद्याराम आनेपुर, कमलेश मिश्रा पुत्र उमादत्त निवाड़ीकला, सुग्रीव सिंह नगला बिल्हटी, नितिन कुमार पुत्र श्याम वीर सिंह निवासी नगला बिलहटी, राजकुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी भूलपुर, गुरु नरायन कठेरिया ईश्वरीपुर, चंद्रकांत दुबे पुत्र राघवेंद्र निवासी बराउख ने प्रधान पद, अरुण कुमार परसूपुरा व प्रवेंद्र कुमार करवाबु•ाुर्ग ने प्रधान पद, मुनेश बिजौली प्रधान पद, रविन्द्र दीक्षित ईश्वरीपुर प्रधान पद, समीर दुबे राहतपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर, ध्रुव नारायण मड़ौली प्रधान पद, राजकुमार बराउख प्रधान पद पर आपत्ति दीं।

---------

ब्लॉक बार आपत्तियां

महेवा : 79

सैफई : 34

बसरेहर : 23

भरथना : 55

जसवंतनगर : 30

बढ़पुरा : 37

ताखा : 28

चकरनगर : 37

कुल : 323


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.