101 वर्षीय व 88 वर्षीय वृद्धाओं ने दी को मात
संवाद सहयोगी सैफई जीने का जज्बा एवं सही समय पर मिली चिकित्सा से कोविड-19 संक्रमण को मात
संवाद सहयोगी, सैफई : जीने का जज्बा एवं सही समय पर मिली चिकित्सा से कोविड-19 संक्रमण को मात दी जा सकती है। ऐसा ही उदाहरण दो बुजुर्ग महिलाओं ने दिया। दोनों महिलाओं जिसमें एक रामा देवी उम्र 101 वर्ष फर्रूखाबाद एवं दूसरी राम बेटी उम्र 88 वर्ष जसवंतनगर निवासी ने कोविड-19 संक्रमण को मात दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि भर्ती के दौरान दोनों बुजुर्ग महिलाओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी जांच की गई थी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती किया गया तथा बेहतर इलाज तथा राज निर्वाण बटी आरएनबी के सेवन से 07 दिन के अंदर दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने चमत्कारिक रूप से कोविड संक्रमण को मात दी तथा उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इलाज के बाद ठीक होने पर दोनों बुजुर्ग महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि ठीक होने के बाद दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने विश्वविद्यालय के चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की सराहना की तथा कहा कि भर्ती के दौरान उनके इलाज में लगे चिकित्सकों तथा हेल्थ केयर वर्कर्स ने उनकी बहुत सेवा की। प्रतिकुलपति डॉ. रमाकान्त यादव ने बताया कि भर्ती के वक्त दोनों बुजुर्ग महिला मरीजों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।