Move to Jagran APP

दिनभर छाए रहे बादल, सुबह-शाम कोहरा

मौसम का मिजाज पूरे दिन बदला रहा। रविवार को सुबह के वक्त घना कोहरा था। इसके

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:25 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:25 AM (IST)
दिनभर छाए रहे बादल, सुबह-शाम कोहरा
दिनभर छाए रहे बादल, सुबह-शाम कोहरा

जासं, एटा: मौसम का मिजाज पूरे दिन बदला रहा। रविवार को सुबह के वक्त घना कोहरा था। इसके बाद पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बादल भी छाए रहे और शीतलहर जारी रही। जिसकी वजह से लोग परेशान रहे। हालांकि अवकाश का दिन था, इस कारण दफ्तर भी बंद थे और लोगों ने घरों से निकलना उचित नहीं समझा।

loksabha election banner

सुबह घना कोहरा था। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जीटी रोड के किनारे वाहन कतारबद्ध खड़े देखे गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो बादल और गहरा गए। दोपहर के वक्त एक बार के लिए ऐसा लगा कि धूप निकलेगी, लेकिन तत्काल ही फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और ठंडी हवा भी तेजी से चलने लगी। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का ठंड के कारण बुरा हाल था। रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा में लोग दिनभर बैठे रहे। वहीं बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर लोग जमे रहे। बसों में सफर करने वाले यात्री परेशान थे। बस स्टैंड के बाहर रैन बसेरा पर ही एक अलाव की व्यवस्था है, जिस पर लोगों की भीड़ लगी रही। उधर बाजारों में भी रोज की अपेक्षा लोग कम पहुंचे और खरीदारी कम हुई। सड़कों पर यातायात कम दिखाई दिया। इस बीच तापमान अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आडिट आपत्ति के बाद पंचायतों से रिकवरी पर जोर: विकास कार्य के नाम पर सरकारी धन में हेरफेर करने वाली पंचायतों की आडिट आपत्ति मिलने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। आडिट रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों ने पंचायतों से रिकवरी कराने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। वसूली के दायरे में आने वाली पंचायतों को बकाया जमा कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।

वर्ष 2013 में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का लेखा परीक्षा अधिकारी के माध्यम से आडिट किया गया था। जिसमें अधिकांश ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप लगवाने के साथ ही नाली, खडं़जा निर्माण आदि कार्याें में सरकारी धनराशि का गबन करना पाया गया था। आडिट आपत्ति मिलने के बाद अधिकारियों ने पंचायतों को रिकवरी के प्रयास किए। उस समय ग्राम पंचायतों ने इस पर गौर नहीं किया। मगर अब पंचायत चुनाव नजदीक आते ही अधिकारियों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। जिसमें धन की रिकवरी के लिए अधिकारी नोटिस भेज रहे हैं। इसके बाद सरकारी धन वसूलने के लिए प्रशासन एफआइआर के साथ ही प्रधानों को चुनाव लड़ने से रोकने की भी कार्रवाई करेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि 24 पंचायतों को आपत्ति निस्तारण के लिए नोटिस भेजा गया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.