Move to Jagran APP

गांव की सरकार: शिवसिंहपुर में समस्याओं का अंबार, मार्ग बना तालाब

ओवरहेड टैंक से पेयजल सप्लाई न मिलने से परेशान लोग चहेतों को आवास दिलाने का प्रधान पर लग रहा आरोप

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 06:16 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 06:16 AM (IST)
गांव की सरकार: शिवसिंहपुर में समस्याओं का अंबार, मार्ग बना तालाब
गांव की सरकार: शिवसिंहपुर में समस्याओं का अंबार, मार्ग बना तालाब

जासं, एटा: पांच गांव की ग्राम पंचायत शिवसिंहपुर में समस्याओं का अंबार है। कच्चे रास्तों पर जलभराव होने से लोग दीवारों पर चढ़कर इधर से उधर आ जा रहे हैं। चहेतों लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने का लोग प्रधान पर आरोप लगा रहे हैं। अधिकांश गलियों में नालियां टूटी हुई हैं। इससे गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। पेयजल सप्लाई न मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

शिवसिंहपुर ग्राम पंचायत में नगला गोकुल, नगला मुरली, नगला शीशिया, नगला बनवारी सहित पांच गांव के लोग मतदान करते हैं। मौजूदा समय में शिवसिंहपुर में समस्याओं से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। अधिकांश गलियों में कच्चे रास्ते हैं। नाली न होने के कारण जलभराव हो रहा है। इससे लोगों के निकलने के लिए रास्ता नहीं है। ग्राम पंचायत में बहुत कम लोगों को व्यक्तिगत शौचालयों को लाभ दिया गया है। सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर का भी निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई है, मगर पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। वर्ष 2012 में पेयजल सप्लाई के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, मगर पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है।

-शिवस्वरूप नीची गलियों को ऊंचा नहीं कराया गया है। इससे हल्की बरसात में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे आने-जाने में समस्या होती है।

--दिनेश कुमार प्रधान से जलभराव होने वाले मार्ग को ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया है। आज-कल की कह प्रधान ने कोई सुनवाई नहीं की।

-रहीशपाल। मौके पर नहीं बल्कि कागजों पर ही विकास कार्य अधिक कराए गए हैं। सुविधा शुल्क लेकर लोगों को शौचालय दिलाए गए हैं। अधिकांश लोगों को निर्माण के लिए पूरी धनराशि नहीं दी गई है। सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है। प्रधान ने अपने परिवार वालों को ही पीएम आवास दिलाए हैं। विकास कार्यो से जुड़ी कोई भी खुली बैठक पंचायत में नहीं की गई है। पेयजल सप्लाई के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

-धर्मवीर, पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं। पात्र लोगों को आवास, पेंशन और शौचालय दिलाए गए हैं। मागरें पर हो रहे जलभराव हो निपटाने के लिए प्रयास किए गए थे। सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। पेयजल सप्लाई शुरू कराने के लिए प्रयास किया गया है।

-अशोक कुमार, ग्राम प्रधान

5000-आबादी

3400-कुल वोटर

1400-महिला वोटर

2000-पुरुष वोटर

500-शौचालय निर्माण

125-पेंशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.