Move to Jagran APP

कांग्रेस में जान फूंकने को इस बार युवा चेहरे पर भरोसा

तीन दशक से भी ज्यादा समय से सुप्त पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद पर इस बार युवा चेहरे पर भरोसा किया है। कांग्रेस नेता एकेश लोधी को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। पहले से ही पार्टी ने एटा जिले को पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित किए गए कोटे में शामिल कर रखा था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:41 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:03 AM (IST)
कांग्रेस में जान फूंकने को इस बार युवा चेहरे पर भरोसा
कांग्रेस में जान फूंकने को इस बार युवा चेहरे पर भरोसा

एटा, जागरण संवाददाता : तीन दशक से भी ज्यादा समय से सुप्त पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद पर इस बार युवा चेहरे पर भरोसा किया है। कांग्रेस नेता एकेश लोधी को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। पहले से ही पार्टी ने एटा जिले को पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित किए गए कोटे में शामिल कर रखा था।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की सभी जिलों की कमेटियां भंग कर दी थीं। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई है। उसके कुछ दिन बाद ही जिलाध्यक्ष की घोषणा भी हो गई। इससे पहले पार्टी में कई दावेदार थे। आधा दर्जन नेता जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए लखनऊ-दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे तथा काफी जोड़-तोड़ भी चल रही थी। इस दौरान पार्टी के अंदर आपसी खींचतान के कारण नेतृत्व से स्थानीय नेताओं की शिकायतें भी हुईं, जिन्हें नेतृत्व ने गंभीरता से लिया और युवा चेहरे की तलाश की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी रोहित चौधरी कई बार स्थानीय नेताओं का कद टटोलने के लिए एटा आए, जिनमें से एकेश का नाम फिट बैठा। इस नाम पर कोई खींचतान या विवाद सामने नहीं आया। अंतत: पार्टी ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी। अब सबसे बड़ी चुनौती नए जिलाध्यक्ष के सामने पार्टी के अंदर व्याप्त गुटबाजी को समाप्त करने की है। एकेश इससे पूर्व जिला महासचिव थे, जबकि चोब सिंह धनगर जिलाध्यक्ष थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा, सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.