Move to Jagran APP

खकरई-लालपुर मार्ग पर कीचड़ और जलभराव

मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर से खकरई और लालपुर तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव और कीचड़ हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से शिकायत के साथ ही ग्रामीणों ने राजनीतिक लोगों से भी गुहार लगाई है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 04:34 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 04:34 AM (IST)
खकरई-लालपुर मार्ग पर कीचड़ और जलभराव
खकरई-लालपुर मार्ग पर कीचड़ और जलभराव

संवाद सूत्र, मारहरा: विकासखंड क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर से खकरई और लालपुर तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव और कीचड़ हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से शिकायत के साथ ही ग्रामीणों ने राजनीतिक लोगों से भी गुहार लगाई है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

loksabha election banner

मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर का यह मार्ग खकरई, लालपुर, निहालपुर और करुआमई आदि आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। त्रिलोकपुर गांव की सीमा के बाद सड़क के एक ओर नाली निर्माण न कराए जाने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। बरसात के दिनों में यह सड़क दलदल बन जाती है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर बार चुनाव के वक्त राजनीतिक लोग समस्या के स्थाई समाधान के वायदे करते हैं। लेकिन, उन पर अमल आज तक नहीं किया गया है। त्रिलोपुर से खकरई लालपुर आदि को जोड़ने वाला लगभग एक किमी का यह मार्ग आज भी कच्चा है। इससे मार्ग पर जलभराव होने से दलदल हो जाता है। इससे वाहन तो दूर की बात रही लोग पैदल भी ठीक से नहीं गुजर पाते हैं। सड़क किनारे बनी दीवार के ऊपर से होकर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचते हैं। वहीं, ग्राम प्रधान दिनेश ने कहा कि इस मार्ग पर निर्माण कार्य हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। विधायक से कई बार मार्ग पर इंटरलाकिग कराने की मांग की जा चुकी है। विधानसभा चुनावों के बाद कार्य पूरा करा दिया जाएगा।

सड़क ठीक कराने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

खेतेन्द्र सिंह

लगातार जलभराव और कीचड़ होने के कारण दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। जलभराव होने से संचारी रोग फैलने की आशंका है।

शिशुपाल शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.