Move to Jagran APP

जनपद में 75 अमृत सरोवरों पर फहरेगा तिरंगा

किनारों पर झंडा लगने के लिए सीमेंट का आधार तैयार किया

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 03:58 AM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 03:58 AM (IST)
जनपद में 75 अमृत सरोवरों पर फहरेगा तिरंगा
जनपद में 75 अमृत सरोवरों पर फहरेगा तिरंगा

जनपद में 75 अमृत सरोवरों पर फहरेगा तिरंगा

loksabha election banner

जासं, एटा: जनपद में तैयार हो रहे अमृत सरोवरों पर भी पहली बार तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जिले के 75 सरोवरों का चयन किया है। सरोवर के किनारों पर झंडा लगने के लिए सीमेंट का आधार तैयार किया जा रहा है। सभी जगहों पर कच्चा काम पूरा हो चुका है। इसके बाद पक्के काम के लिए मनरेगा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजादी अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा के साथ ही प्रत्येक अमृत सरोवर झंडा फहराने का शासन ने आदेश दिया है। इससे लोगों में देश भक्ति जागृत होने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ सके। जनपद में 83 जगहों पर अमृत सरोवर तैयार होने हैं। इनमें से पांच अमृत सरोवर जिला पंचायत की तरफ से तैयार होने हैं। मनरेगा विभाग की तरफ से अमृत सरोवर तैयार करने के लिए जोरशोर से काम कराया जा रहा है। जिसे लेकर चयनित अमृत सरोवरों पर कच्चा काम पूरा हो चुका है। इसके बाद उन जगहों पर पक्का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद सरकारी आदेश मिलने पर विभाग ने अमृत सरोवर पर तिरंगा फहराने के लिए काम शुरू कर दिया है। चयनित 75 अमृत सरोवरों पर झंडा लगाने के लिए तिरंगा रंग का गोल पिलर बनाया है। वहीं डीसी मनरेगा प्रभूदयाल ने बताया कि सभी जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जहां कमी है वहां तेजी के साथ काम पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 52 जगहों पर अमृत सरोवर के लिए आउटलेट, इनलेट, गेट, बेंच, पिलर लगाने का काम पूरा हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.