Move to Jagran APP

नारी का उत्थान देश व समाज के लिए जरूरी

एटा: नारी का उत्थान प्रत्येक देश व समाज के लिए आवश्यक है। यह कहना है विधायक विपिन वर्मा का।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 10:34 PM (IST)
नारी का उत्थान देश व समाज के लिए जरूरी
नारी का उत्थान देश व समाज के लिए जरूरी

जागरण संवाददाता, एटा: नारी का उत्थान प्रत्येक देश व समाज के लिए आवश्यक है। जैसे जीवन को संचालित करने के लिए आक्सीजन की जरूरत है। उसी तरह सामाजिक प्रगति के लिए नारी का सम्मान भी प्रमुख है। यह कहना है सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की पत्नी प्रेमलता का। वे शहर के नवीन नगर में आयोजित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में बोल रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब जब समाज में नारियों का उत्पीड़न हुआ है। उसका परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ा है। ऐसे में नारी को शिक्षित और स्वाबलंबी बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने कहा कि प्राचीन समय से ही नारी समाज की प्रेरणा श्रोत रही है। सब जोन इंचार्ज बीके सरोज, एटा सेवा केंद्र संचालिका वीके सोमा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर बीके सीमा, रेनू, शैलेंद्र तिवारी, सुरेंद्र, रामबाबू, राजेंद्र, रामनिवास, सीता, मिथिलेश, रानी, सरला, जमुनादास, राधेश्याम, पोखपाल, हर्ष आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.