मंदिरों में भक्तों की कतारें, चौतरफा माता का गुणगान
जागरण संवाददाता, एटा: नवदुर्गा पर्व के चौथे दिन शहर के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का ता
जागरण संवाददाता, एटा: नवदुर्गा पर्व के चौथे दिन शहर के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में आने वाले भक्त अधिक भीड़ होने के कारण कतारबद्ध होकर मातारानी की पूजा अर्चना और जयकारे लगाते रहे।
बुधवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा देवी की पूजा की गई। स्थानीय मंदिरों में सुबह 4 बजे हवन और यज्ञ आदि के बाद मंगला आरती हुई। ठंडी सड़क स्थित पथवारी देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, होली मुहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने देवी मां की घंटों कतारबद्ध होकर पूजा की। अनेक श्रद्धालुओं ने उन्हें चुनरी, फूलमाला आदि अर्पित कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की।
मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के चरणों में मिष्ठान अर्पित कर जल चढ़ाया गया। यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। मंदिरों में दोपहर के समय नाम संकीर्तन, भेंट गायी गईं। शाम के समय सभी मंदिरों में भव्य सजावट रंग-बिरंगी रोशनी के साथ हुई। अनेक मंदिरों में भजन कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। ठंडी सड़क स्थित मां दुर्गा के समक्ष महिलाओं की विभिन्न टोलियों ने माता की भेंटें गाकर नृत्य किया। ठंडी सड़क स्थित मां पथवारी मंदिर और जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बड़े पैमाने पर उमड़ती रही। मंदिर के व्यवस्थापकों ने सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर मातारानी की पूजा करने के लिए लाइनें लगवाईं।
होली मुहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर, शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर समेत शहर के सभी देवी मंदिरों के बाहर मेला लगा रहा। इस मेले में बच्चों के खिलौने, देवताओं के विग्रह, मिष्ठान और गृह उपयोगी वस्तुओं की दुकानें खुली हुईं थीं। गिरौरा स्थित मुरकटिया माता मंदिर के निकट विशाल मेले का आयोजन किया गया। शहर में माता रानी की पालकी निकाली गई। शहर में भ्रमण करते हुए महाराणा प्रतापनगर पहुंची। इस दौरान माता के भक्त मैया के जयकारे लगा रहे थे। चौतरफा श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा था। इस दौरान अविनाश पचौरी, बिज्जी ठाकुर, शालू यादव, अभिषेक पचौरी, अक्षय, छोटू ठाकुर, सीटू, कुलदीप शर्मा, आदित्य कुमार, रेवती ¨सह, बलदेव ¨सह, अजय पचौरी, संजय पचौरी, विकास वर्मा, करन रेखा, रीना, मालती, रामवती आदि ने माता का स्वागत किया।
यही स्थिति जिलेभर के कस्बाई इलाकों की है। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लाखों लोग प्रतिदिन मां का जलाभिषेक करते हैं और अपनी-अपनी मनौती मांगते हैं। जलेसर, अलीगंज, राजा का रामपुर, जैथरा, सकीट, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, निधौलीकलां कस्बों में नवरात्र पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। हर ओर माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं।