मकर संक्राति पर चला दान पुण्य का सिलसिला, जगह-जगह बांटी खिचड़ी
शहर के त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी हवन यज्ञ आयोजित हुए
जासं, एटा: गुरुवार को मकर संक्रांति के पर्व पर समूचे जनपद में पूरे दिन दान पुण्य का सिलसिला चलता रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह कैंप लगाकर खिचड़ी वितरित की। वहीं सनातन धर्मावलंबियों के घरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। जरूरतमंदों के साथ अपने मान्य पक्ष के लोगों के लिए मेवा मिष्ठान गजक वस्त्र देने का क्रम संध्याकाल तक बना रहा। धर्माचार्यो ने पर्व का वैज्ञानिक महत्व भी बताया। वहीं शहर के त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी हवन यज्ञ आयोजित हुए। पर्व को समरसता दिवस के रूप में मनाया
पर्व को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए हिदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कचहरी पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रांतीय मंत्री देवेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष राजीव चौहान, जिला महामंत्री डा. मनोज गुप्ता, नितिन चंद्रेश शर्मा, नीरज गुप्ता, शिवम पांडेय, रवी चौहान, शिवम चौहान, विधि प्रांत प्रमुख अरुण माहेश्वरी आदि मौजूद थे। निकाला गो माताओं के लिए गौ ग्रास:
शहर के बस स्टैंड पर श्री नर नारायण गौ सेवा समिति द्वारा पर्व गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित कर गौ ग्रास निकाला। विशेष वशिष्ठ, रामनरेश मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, श्रीधर भारद्वाज, रामविलास सिंह, विनीत पाठक, अनूप सक्सेना, नंदकिशोर अग्निहोत्री, धीरेंद्र सिंह चौहान, डा. राजीव वशिष्ठ समेत काफी लोग मौजूद थे। आगे आए सामाजिक संगठन:
पर्व पर विश्व हिदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेंद्र जादौन, जिला मंत्री मुकेश गुप्ता, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष अज्जोदेवी, नंदिनी गोस्वामी आदि ने बनगांव रोड़ पर खिचड़ी बांटी। भारतीय युवा संगठन के मंडल अध्यक्ष सुमित दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में फल वितरित किए। विश्व हिदू परिषद द्वारा आगरा रोड पर खिचड़ी भोज आयोजित किया। जिसमें आयोजक लोकपाल सिंह यादव, प्रभात कुलश्रेष्ठ, विभाग अध्यक्ष अरविद चौहान, दिलीप पचौरी विट्टू,दीपक कुशवाह, निशा चौहान, हरीश प्रताप सिंह, मयंक उपाध्याय, आदेश कुमार, कैलाश यादव आदि मौजूद थे। वहीं आर्ट ऑफ लिविग के पदाधिकारियों ने शहर में विभिन्न स्थलों पर खिचड़ी व वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें राकेश वाष्र्णेय, राहुल गुप्ता पिकी, अवधेश मिश्रा, रमेश चंद्र राजौरिया, राजकुमार पाराशर, योगेश त्रिवेदी, गणेश वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय, राधारमण वाष्र्णेय, तरुण चतुर्वेदी, शिवशंकर वाष्र्णेय, आशीष कुमार, शेखर यादव आदि मौजूद रहे। कस्बों में भी रही पर्व की धूम:
अवागढ़: कस्बा में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह समेत विभिन्न लोगों ने खिचड़ी और वस्त्र आदि वितरित किए। इस मौके पर राजेश सरानी समेत काफी लोग मौजूद थे।
मारहरा: कस्बा में मकर संक्रांति पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजा, अर्चना कर दानपुण्य का लाभ उठाया। गांव नगला मानसिंह में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार शास्त्री ने अपने आवास पर स्टाल लगाकर खिचड़ी, मूंगफली और रेबड़ी वितरित की।
मिरहची:कस्बा में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज कराया। कासगंज मार्ग स्थित माहेश्वरी धर्मकांटे पर पूड़ी सब्जी के भंडारे का आयोजन किया गया। जिन्हैरा मार्ग पर राजाबाबू, डा. शीलेंद्र, रवेंद्र दीक्षित, शिवम बघेल, प्रशांत गुप्ता, अमित गुप्ता, डा. बीरेंद्र दीक्षित, अंशू, अरविद महाजन, सुनील बघेल, कल्लू साहू, अमित सिकरवार, अंशू माहेश्वरी, सुधांशु माहेश्वरी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
राजा का रामपुर:कस्बा में साप्ताहिक बंदी के बावजूद पर्व पर लोगों का उत्साह हावी रहा। जिन्होंने दुकानें खुलवा कर गजक, खिचड़ी चावल दाल आदि खरीदे व जरूरतमंदों को वितरित किए। महावीर सिंह राठौर व मुन्नाजी गुरु द्वारा जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र, कंबल, स्वेटर आदि वितरित किए गए।
जलेसर : मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नगर में गो शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गो शोभयात्रा का शुभारंभ अवागढ़ मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से हुआ। इस अवसर पर विधायक संजीव दिवाकर, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, आदित्य मित्तल, अमित अग्रवाल, आदेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, मनोज मित्तल, हरिबाबू शर्मा, अर्चित अग्रवाल, मनीष सिघल सहित अनेक लोग शामिल थे।