Move to Jagran APP

जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल

रिजोर के ग्राम मनसुखपुर में हुई घटना मारपीट की अन्य घटनाओं में दो जख्मी

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 05:58 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 05:58 AM (IST)
जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल
जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल

जासं, एटा: रिजोर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे से दो घायल हो गए। मारपीट की अन्य घटनाओं में दो लोग जख्मी हुए हैं।

loksabha election banner

गुरुवार शाम ग्राम मनसुखपुर निवासी दिनेश कुमार और वीरेंद्र के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे से दिनेश और वीरेंद्र घायल हो गए। स्वजन द्वारा हमले में घायल दोनों लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि किसी पक्ष की और से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

दूसरी ओर नयागांव थाना क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी रोहित कुमार ने मुहल्ला के ही अमन कुमार पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला किदवई नगर निवासी अवरार ने मुहल्ला के ही कल्लू समेत दो लोगों पर उधार लिए 15 हजार रुपये मांगने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

महिला को घायल कर दीवार तोड़ी, छह गिरफ्तार

जासं, एटा: राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में लाठी-डंडे तथा सरिया से हमला कर महिला को घायल कर दिया गया। पीड़िता ने ट्रैक्टर से घेर की दीवार तोड़ने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार शाम मनोज कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव के ही ईश्वर दयाल से उसका जमीन का विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि दोपहर को ईश्वर दयाल डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के साथ उसके घेर पर आ धमका। लाठी-डंडा तथा सरिया से हमला कर उसकी मां मुन्नी देवी को घायल कर दिया गया। आरोपितों ने ट्रैक्टर से दीवार तोड़ दी। उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर ईश्वर दयाल समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित ईश्वर दयाल, वीनेश, मुनीश कुमार, प्रदीप, अभिराज तथा रमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.