बुखार को लेकर लोग भयभीत
जैथरा संवादसूत्र। ब्लॉक क्षेत्रे का गांव रूपधनी बुखार की चपेट में है। अधिकांश लोगों की जांच में बुखार का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डेंगू से पीड़ित छह लोगों का इलाज आगरा में चल रहा है। जबकि पांच लोग एटा में भर्ती हैं। गांव के ही दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे गांव के बाशिदे भयभीत बने हुए हैं।
जैथरा, संवादसूत्र। ब्लॉक क्षेत्र का गांव रूपधनी बुखार की चपेट में है। अधिकांश लोगों की जांच में बुखार का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डेंगू से पीड़ित छह लोगों का इलाज आगरा में चल रहा है। जबकि पांच लोग एटा में भर्ती हैं। गांव के ही दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे गांव के बाशिदे भयभीत बने हुए हैं।
गांव में पखवाड़े भर से बुखार का प्रकोप चल रहा है। तेज बुखार की स्थिति में शीला देवी, ज्योति, मोहित, धर्मेंद्र और मिथलेश को एटा निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है। जबकि उपेंद्र, नीलू, छाया, दीपक, अरुण, आदित्य की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें आगरा ले गए। वहां जांच में सभी को डेंगू बताया गया है। इनके अलावा गांव में कोई घर ऐसा नहीं है, जहां एक-दो सदस्य बीमार न हों। कई घरों में तो पूरे-पूरे परिवार बीमार हैं। हर घर में मरीजों की चारपाई बिछी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गांव में पहुंचकर लोगों का परीक्षा किया। इस दौरान 146 मरीज पाए गए, जिनको दवा दी गई। इनमें से 60 लोगों की मलेरिया और पांच लोगों की डेंगू जांच रैपिड कार्ड के जरिए की गई। इसमें किसी को पॉजिटिव नहीं पाया गया। जबकि 50 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। महिला में हुई एनएस-1 की पुष्टि
--------
जिला अस्पताल में गुरुवार को डेंगू की चार जांचें की गईं। इनमें से शहर के महाराणा प्रताप नगर निवासी 30 वर्षीय नेहा में एनएस-1 की पुष्टि की गई है। यह डेंगू की शुरुआती अवस्था है। उधर, बीते दिन एनएस-1 से संक्रमित पाए गए रमाकांत निवासी नगला केवल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वार्ड में कुल तीन लोगों का इलाज चल रहा है। जेल में कराई फॉगिग
-------
जिला कारागार में डेंगू के दो मामले पाए जाने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची। जेल परिसर और बैरकों में फॉगिग कराई गई।