Move to Jagran APP

शोभायात्रा निकाल लिया गौसेवा का संकल्प

जलेसर, जासं। सोमवार को नगर में श्री गंगेश्वर स्वर्गाश्रम व गौशाला समिति द्वारा बारहवीं वार्षिक गौ शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने गौ माता की आरती उतारी तथा सैंकड़ों में गौ सेवकों ने गौ सेवा का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:18 PM (IST)
शोभायात्रा निकाल लिया गौसेवा का संकल्प
शोभायात्रा निकाल लिया गौसेवा का संकल्प

जलेसर, जासं। सोमवार को नगर में श्री गंगेश्वर स्वर्गाश्रम व गौशाला समिति द्वारा बारहवीं वार्षिक गौ शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने गौ माता की आरती उतारी तथा सैंकड़ों में गौ सेवकों ने गौ सेवा का संकल्प लिया।

loksabha election banner

नगर में अवागढ़ मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ से गौमाता की आरती के साथ शोभायात्रा की शुरूआत हुई। पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वाष्र्णेय ने बताया कि गौ माता में तेतीस कोटि देवी देवता विराजित रहते है। ऐसे में गौ माता से मिलने वाला प्रत्येक तत्व लोगों के लिए कल्याणकारी होता है। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, वहीं सहयात्राऐं चौक ठठेरान, भैरों बगीची, गली बौहरान, गांधी चौक, पंसारियान व सर्राफा होकर मुख्य शोभायात्रा में जुड़कर गंगेश्वर स्वर्गाश्रम पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गौमाता की आरती उतारी व गुड़ तथा आटे की लोइयां खिलाई तथा गौ सेवा का संकल्प लिया। इससे पूर्व समिति द्वारा गौशाला पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया तथा प्रसाद वितरण हुआ।

शोभायात्रा में मनोज मित्तल, लोकेंद्र पाठक, प्रवीण पचौरी, हरिशचन्द्र गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, निर्मल ¨सहल, संदीप अग्रवाल, संजीव आइडिया, संजू वाष्र्णेय, संजय बंसल सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.