क्षत्रियों ने लिया देश सेवा का संकल्प
रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर देश की अस्मिता
एटा, जागरण संवाददाता : रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर देश की अस्मिता के प्रतीक राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की 423वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महानायक के बताए मार्ग पर चलते हुए पदाधिकारियों ने देश सेवा का संकल्प लिया।
महान योद्धा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पदाधिकारियों ने उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने देश की रक्षा के लिए भूखे प्यासे रहकर संघर्ष किया। इसी संघर्ष के कारण मेवाड़ी वीर का नाम पूरे विश्व में आदर के साथ लिया जाता हैं। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, उमेश पुंढीर, बसंत पतझड़, डॉ. ऋषि चौहान ने राष्ट्रनायक के विभिन्न युद्धों पर प्रकाश डाला तथा महानायक के बताए मार्ग पर चल कर देश सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह तोमर, उमेश प्रताप सिंह, सुधीर चौहान, कैलाश पुंढीर, नरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, तुर्सनपाल सिंह, ओमेंद्र सिंह चौहान, ओमकार सिंह, चंद्रशेखर सोलंकी, विजय परिहार, गौरव चौहान, बीनू राघव, विक्की चौहान, सुधीर राघव, संजय सोलंकी, भूपेंद्र सोलंकी, अरविद जादौन, सुनील पवांर, हर्ष चौहान, विनोद तोमर, इंद्रपाल सिंह चौहान, अखंड प्रताप सिंह सोलंकी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।