नागरिकता बिल पर जन जागरण कर रहे भाजपाई
नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर विरोधी दलों द्वारा जनता में फैलाए जा
एटा, जागरण संवाददाता : नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर विरोधी दलों द्वारा जनता में फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर भाजपाइयों ने बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपाइयों ने शहर के निधौली रोड स्थित मायादेवी आर्य कन्या जूनियर हाईस्कूल में बूथ स्तरीय जन जागरण चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान नागरिकता संशोधन एक्ट की उपयोगिता से आम लोगों को कई जानकारियां दीं।
पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भामाशाह ने लोगों को बताया कि इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई तरह के भ्रामक प्रचार कर लोगों को विरोधी दलों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। जबकि इस कानून के कई सकारात्मक पहलू है। जिसमें सहज रूप से अप्रवासी का अर्थ उन लोगों से है जो हिदू, सिख, बौद्ध, जैन आदि समूहों या समुदायों के अतिरिक्त पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों से आने वाले लोग किसी भी तरह से नागरिकता के पात्र नहीं होंगे।
जन जागरण अभियान के तहत बूथ स्तरीय चौपाल में भाजपा नगर अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, प्रदीप महाजन, डोरीलाल वर्मा, गिरीशचंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज वर्मा, विकास गुप्ता, प्रदीप गोस्वामी, जितेंद्र गोस्वामी, वीरेंद्र गुप्ता, फौजी वर्मा, ध्रुवयश भामाशाह आदि भाजपाई मौजूद थे।