जलेसर के किसान की गंगा में डूबकर मौत : फोटो
एटा जासं। दशहरा पर्व पर सोरों क्षेत्र के कछला घाट पर स्नान को गए किसान की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव लाया गया और हादसे की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में ले लिया है।
एटा, जासं। दशहरा पर्व पर सोरों क्षेत्र के कछला घाट पर स्नान को गए किसान की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव लाया गया और हादसे की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार तड़के 4 बजे ग्राम सांथा नवीपुर के ग्रामीण दशहरा पर्व पर स्नान के लिए कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र के कछला घाट गए हुए थे। दिन में 40 वर्षीय किसान देवेंद्र सिंह, उनका भतीजा शेरपाल सिंह व पंकज भी थे। सुबह 6.30 बजे नहाते समय देवेंद्र सिंह पानी में डूब गए। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए तो गंगा में नहा रहे कुछ लोगों के पैरों के नीचे आ गए। उन्हें जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। गंगा में डूबने से चाचा की मौत की सूचना पंकज ने परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया।
मृतक के शव को भतीजे और ग्रामीण गांव में ले आए। हादसे की जानकारी मृतक के भतीजे पंकज कुमार ने पुलिस को दी। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की पुलिस से गुहार की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।