ठंडी सड़क पर मातारानी के भक्तों को चुभते हैं पत्थर
तीन प्रमुख मंदिर हैं इस मार्ग पर उड़ती धूल और पत्थरों से होकर पहुंचते श्रद्धालु
एटा: शहर में ठंडी सड़क पर तीन प्रमुख मंदिर हैं। नवरात्र से पहले भी सड़क ठीक नहीं कराई गई। अब स्थिति यह है कि बजरी के बाद डाले गए पत्थर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में चुभ रहे हैं। धूल के बीच देवी मां के भक्तों को मंदिर तक पहुंचना पड़ता है।
तीन माह पहले ठंडी सड़क पर सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। काम समाप्त होने के बाद गड्ढों को बंद करने के लिए मिट्टी डाल दी गई थी। बाद में मार्ग पर पत्थर डाले गए और अब बजरी डाल दी है। यह काम हुए लगभग दो माह का समय गुजर चुका है। इसके बाद भी सड़क तैयार नहीं हो सकी है। इस समय नवरात्र चल रहा है। ठंडी सड़क पर तीन माता के मंदिर हैं। शहर में इस मार्ग पर सबसे अधिक भक्तों का आना जाना रहता है। मंदिर में पूजा करने पहुंचने वाले लोगों में कई नंगे पांव आते हैं। सड़क पर पड़े पत्थर लोगों के पांव में चुभ रहे हैं। इससे उनका सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। पत्थरों के साथ ही सड़क पर डाली गई मिट्टी भी वाहनों के गुजरने के दौरान हवा में उड़ रही है। इससे लोगों का दम घुट रहा है। नवरात्रों को लेकर प्रशासन को रास्ता ठीक कराना चाहिए था। मंदिर पर पहुंचने के लिए महिला एवं पुरुषों को पत्थरों से समस्या हो रही है।
-सुशील कुमार मंदिर जाते वक्त रास्ते में काफी धूल उड़ती है। हवा के साथ उड़ने वाली धूल से लोगों का दम घुट रहा है। पानी का छिड़काव होना चाहिए।
-विष्णु कुमार