महिला किसानों का सम्मान, बढ़ाया मान
कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों में महिला कृषकों का सम्मान
एटा : गुरुवार को जिले में कई स्थानों पर महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों में महिला कृषकों का सम्मान किए जाने के साथ ही उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूक किया गया।
निधौली कलां विकासखंड परिसर में आयोजित महिला किसान दिवस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ सुधीर तोमर ने कहा कि जब तक किसान परिवारों की आय दोगुनी नहीं हो सकती जब तक उसमें महिला कृषकों की अग्रिम भागीदारी न हो। महिलाएं क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। कार्यक्रम को देवेंद्र सिंह सतीश कुमार अरविद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। एसएमएस सत्य प्रकाश, मिथिलेश कुमार एडीओ, चंद्रप्रकाश, अरुण कुमार, संजय कुमार, बलवीर सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।
कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा पर किसान सम्मान दिवस पर हुए भरत कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी डा. एके सिंह ने बताया कि यह दिवस महिला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए है। महिलाएं अपने दम पर खेती के क्षेत्र में विशेष पहचान बना सकती हैं। डा. एनपी मलिक ने महिला किसानों को भोजन पोषण पर भी ध्यान देने को कहा गया। मुख्य अतिथि सहकारी समिति अध्यक्ष आभा सिंह, समाजसेवी नरेश नंदन सिंह के अलावा प्रबंधक मोहनलाल शर्मा ने महिला किसानों को रबी की फसलों की जानकारी के साथ अच्छी आमदनी के उपाय बताएं। पांच दर्जन महिला किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मृदा विशेषज्ञ रेखा वर्मा, कोमल प्रताप सिंह, श्रीराम, राकेश कुमार, कृष्ण मुरारी के अलावा काफी महिला कृषक मौजूद रहे।