Move to Jagran APP

भगवान श्रीराम की जय-जयकार से गूंज उठा मंच

रामलीला मैदान के मंच पर हुई राम बरात की औपचारिकता इस बार भी रामलीला कमेटी ने निर्धन जोड़े का विवाह कराया

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:20 AM (IST)
भगवान श्रीराम की जय-जयकार से गूंज उठा मंच
भगवान श्रीराम की जय-जयकार से गूंज उठा मंच

एटा: कोरोना संकट काल के चलते राम बरात की सिर्फ रस्म अदायगी हुई। रामलीला मंच और मैदान पर ही बरात घूमी और राम-सीता प्रणय बंधन में बंधे। इस दौरान माहौल भगवान राम की जय-जयकार से गूंज उठा। इस दौरान एक जोड़े की शादी भी हुई।

loksabha election banner

कोरोना संकट के कारण इस बार राम बरात को नगर में भ्रमण की इजाजत नहीं दी गई थी। इसलिए रात 10 बजे मैदान पर ही बरात का प्रदर्शन हुआ। रामलीला के कलाकार ही बराती बने और बरात जब मंच पर आई तो रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दुल्हन करीना माहौर व दूल्हा धीरज माहौर प्रणय बंधन में बंधे। मंच पर ही फेरे डाले गए। इस शादी को देखने के लिए शहर के तमाम लोग रामलीला मैदान पहुंचे। वे भगवान राम की जयजयकार कर रहे थे। रामलीला कमेटी हर साल निर्धन जोड़े का विवाह कराती है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कन्यादान किया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। लगी दान करने की होड़:

रामलीला मंच पर शादी में दान करने वालों की कमी नहीं थी। लोग स्वेच्छा से इलेक्ट्रानिक सामान, गहने व अन्य सामान पहुंचा रहे थे। शहर के व्यापारियों ने दिल खोलकर दान दिया। शहर के तमाम गणमान्य लोग इस विवाह के साक्षी बने। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, महामंत्री एवं जनकपुरी संयोजक प्रमोद गुप्ता, उमाशंकर गिरि, अनिल वैरागी, अनिल शर्मा टिल्लू, स्वयं प्रकाश गौड़, दिनेश उपाध्याय, राजेश दीक्षित, वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, , वीरेंद्र गुप्ता सर्राफ, ब्रजभूषण पांडेय, दीपांकर सिंह एडवोकेट,नीरज गुप्ता सभासद, सोनी गुप्ता, अनिल गुप्ता, गप्पू दीक्षित, राजू वाष्र्णेय, अवधेश गुप्ता, हरेंद्र सारस्वत, निखिल चौधरी, गौरव पाठक, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.