Move to Jagran APP

डाक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी

डाक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 03:59 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 03:59 AM (IST)
डाक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी
डाक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी

डाक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी

loksabha election banner

जासं, एटा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के लिए डाक विभाग भी जुटा हुआ है। तिरंगा अभियान के तहत डाक कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली और हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। डाक विभाग एटा मंडल के कर्मचारी सुबह के वक्त एकत्रित हुए और तिरंगा हाथों में लेकर प्रभातफेरी निकाली। डाकघर अधीक्षक नीलेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि तिरंगा अभियान जन जन का अभियान है, 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगाना चाहिए। डाक विभाग के पास 25 रुपये में तिरंगा उपलब्ध है, लोग आसानी से ले सकते हैं। डाक विभाग विशेष रूप से इस अभियान को संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का फर्ज है कि इस अभियान में सहभागिता करें और देशभक्ति का परिचय दें। यह तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट तक पहुंची। सहायक अधीक्षक सोनेलाल, डाकघर निरीक्षक आशीष दीक्षित, पोस्टमास्टर एससी दुबे, विशाल शर्मा, अनुराग दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, विनय भारती आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.