अपहरण के मामले में पुलिस ने युवक को पीटा, हालत बिगड़ी
अपहरण के आरोप में पुलिस ने युवक को 20 दिन तक हिरासत में रखा। मारपीट से उसकी हालत
एटा : अपहरण के आरोप में पुलिस ने युवक को 20 दिन तक हिरासत में रखा। मारपीट से उसकी हालत बिगड़ गयी। तब जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस युवक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
कोतवाली देहात के अंतर्गत गांव चुन्नपुरा में 12 अक्टूबर को मोनू पुत्र वीरेंद्र ¨सह घर से गायब हो गया था। जो काफी खोजबीन करने के बाद आज तक नहीं मिला। बालक के परिजनों ने गांव के ही चरन ¨सह पुत्र महेंद्र पाल ¨सह पर आरोप लगाया कि उसने बच्चे को गायब कर दिया है। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की। इस आधार पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने चरन ¨सह और उसके भाई मानपाल को उठा लिया। 20 दिन पूर्व दोनों भाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि तभी से वे थाने में थे और निरंतर उनके साथ मारपीट की जा रही थी। इस संबंध में हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन पुलिस अधिकारियों से भी मिले थे और युवकों को निर्दोष बताया था।
दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों को छोड़ा नहीं। पिटाई के कारण चरन ¨सह की शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने जब उसकी हालत बिगड़ी देखी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां भर्ती कराकर पुलिस कर्मी चले गए। सूचना मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बाद में जब मीडिया कर्मियों का जमावड़ा हुआ तो पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि चरन ¨सह को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आई थी। इस दौरान वह घबरा गया, इसलिए पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह पूरी तरह ठीक है, मारपीट नहीं की गई।