Move to Jagran APP

नगला कंचन में मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर नहीं दिया ध्यान

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 05:16 PM (IST)
नगला कंचन में मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
नगला कंचन में मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

जासं, एटा: शीतलपुर ब्लाक के गांव नगला कंचन में मुख्य मार्ग पर जलभराव है। बारिश के बाद लोगों के लिए परेशानी और अधिक हो गई है। पक्की सड़क तैयार कराने के लिए खोदाई कराई गई थी। इसके बाद काम शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर लोगों के लिए मुख्य मार्ग मुसीबत बना हुआ है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

loksabha election banner

नगला कंचन में पिछले दिनों सड़क निर्माण के लिए काम शुरू किया गया था। इसे लेकर सड़क पर खोदाई कराई गई थी। इतना काम होने के बाद आगे कोई प्रगति नहीं हुई। सड़क खोदाई के बाद नीची हो गई। इसे लेकर गांव से निकलने वाला पानी उसी में एकत्रित हो रहा है। बारिश होने के बाद गांव में इस मार्ग के हालात और खराब हो गए हैं। अच्छा खासा सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे लोग उस मार्ग से गुजर नहीं पा रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण दूसरे लंबी दूरी वाले मार्गों का सहारा ले रहे हैं। जिससे उन्हें अधिक समय खराब करना पड़ता है। महिलाएं भी खेत आदि जगहों पर पहुंच नहीं पा रही हैं। सड़क ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद भी इस पर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। इसे लेकर ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सतीश कुमार ने बताया कि बजट का अभाव था। जल्द ही जलभराव खत्म कराकर काम शुरू कराया जाएगा। सड़क ठीक न होने के कारण खेतों तक फसल देखने नहीं पहुंच पाते हैं। जलभराव अधिक होने के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद है।

-कमला देवी

--

खोदाई होने के बाद आगे काम शुरू नहीं हुआ है। मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के हालात होने से आने जाने में परेशानी होती है।

-रामादेवी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.