Move to Jagran APP

वृद्धाश्रम में एक सप्ताह में चार संक्रमित

नए वृद्धजनों के प्रवेश पर लगाई रोक कासगंज रोड स्थित एक भवन में संचालित किया जा रहा वृद्धाश्रम

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:35 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:35 AM (IST)
वृद्धाश्रम में एक सप्ताह में चार संक्रमित
वृद्धाश्रम में एक सप्ताह में चार संक्रमित

जासं, एटा: वृद्धाश्रम में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकना स्वास्थ्य महकमा और आश्रम प्रबंधन के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है।

loksabha election banner

कासगंज रोड स्थित एक भवन में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। चार वृद्ध एक सप्ताह के अंदर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अब इसमें 22 पुरुष और 12 वृद्ध महिलाएं आश्रित हैं। कोरोना संक्रमण के लिए बुजुर्ग लोग आसान टारगेट हैं। आश्रम की व्यवस्थाएं भी इस तरह की हैं कि बचाव के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है। अलग-अलग हाल में काफी पास-पास पलंग बिछे हुए हैं। भोजन आदि के दौरान भी शारीरिक दूरी का पालन कराना मुश्किल होता है। मास्क लगाकर अधिकांश वृद्धजनों को सांस लेने में समस्या होती है, इसलिए वह मास्क नहीं लगा पाते हैं। वृद्धावस्था के साथ ही शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम है। इसे देखते हुए जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच, रोग प्रतिरोधक दवाएं, जागरूकता आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं, आश्रम प्रबंधन ने नए पंजीकरण बंद कर बाहर से आने वाले वृद्धजनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जो वृद्धजन पहले से पंजीकृत हैं और घर या किसी काम से बाहर गए हैं। उनको भी आने के लिए पहले कोरोना जांच करानी होगी।

वृद्धाश्रम में जो व्यक्ति संक्रमित पाए गए, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर आश्रम में सभी लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की दवा दी गई है। सभी की दोबारा जांच और आश्रम में सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।

- डा. अरविद कुमार गर्ग, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.