शांति-भाईचारा और शारीरिक दूरी के साथ मनाएं त्योहार
शासन से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाए
राजा का रामपुर, एटा: थाना परिसर में सोमवार शाम को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी ने कहा कि सभी त्योहार शांति और भाईचारे के साथ ही शारीरिक दूरी के साथ भी मनाने हैं। शासन कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी प्रयास किए जाएं और शासन से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी रखें। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था चौकस रहेगी। इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चौकीदार और ग्राम प्रधान शरारती तत्वों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, विजय सिंह राठौर, राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, जौली सिंह, लोकेश शुक्ला, अयाज खां आदि लोग मौजूद रहे।