अजगर से दहशत, पक्षी विहार में छोड़ा
कोतवाली के अरबगढ़ क्षेत्र में एक फैक्ट्री में अजगर निकल आने से क्षेत्र में दहशत फैल
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 10:38 PM (IST)
जलेसर: कोतवाली के अरबगढ़ क्षेत्र में एक फैक्ट्री में अजगर निकल आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंपा। जिसे पक्षी विहार में छोड़ दिया गया।
शनिवार को फीरोजाबाद मार्ग पर गांव अरबगढ़ के निकट स्थित पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल की शोरा फैक्ट्री में अचानक अजगर निकल आया। वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने जैसे-तैसे अजगर को एक खाली पड़े ड्रम में बंद किया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम प्रभारी वन दारोगा शेरपाल ¨सह ने बताया कि अजगर को पकड़कर उसे पक्षी विहार के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें