Move to Jagran APP

रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, घायल

निधौली कलां के अहरमई की घटना चार नामजद समेत छह पर आरोप

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:25 AM (IST)
रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, घायल
रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, घायल

जासं, एटा: निधौली कलां क्षेत्र में रंजिश के चलते वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। घायल के भतीजे ने गांव के ही चार नामजद व दो अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

शनिवार रात दो बजे ग्राम अहरमई निवासी 60 वर्षीय उदयवीर सिंह खेत पर लगी सबमर्सिबल पर सो रहे थे। आरोप है कि तभी विरोधी पक्ष के अशोक, उसके भाई मुकेश, पुत्र प्रदीप और कुलदीप ने दो अज्ञात साथियों की मदद से उन्हें गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। घायल के भतीजे बंटू उर्फ बलराम सिंह ने बताया कि गांव के ही अशोक के परिवार से उनकी रंजिश चली आ रही है। आरोपितों द्वारा ताऊ के सिर और हाथ में गोली मारी गई है। वहीं निधौली कलां के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटना में शामिल नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। वृद्ध की डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सकीट में हमला, युवक घायल

जासं, एटा: सकीट क्षेत्र के ग्राम नगला फुली निवासी बंटू ने तीन अन्य साथियों की मदद से लाठी-डंडों से हमला कर गांव के ही प्रमोद कुमार को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट घायल प्रमोद ने बंटू समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.