देश कभी नहीं भुला सकता नेताजी के आदर्श और आजादी में योगदान
कई संगठनों ने मनाई सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती जगह-जगह प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण
जासं, एटा: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान तमाम संगठनों ने उन्हें याद किया, जगह-जगह प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के आदर्श और आजादी में योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता।
जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति, वरिष्ठ नागरिक समिति, भारतीय जन कल्याण सेवा समिति समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र सहाय एडवोकेट, सुधीर सक्सेना, कर्णवीर सक्सेना, राकेश कुलश्रेष्ठ, अमित जौहरी, मनोज कश्यप, सुनील कुलश्रेष्ठ, आलोक जौहरी, हिमांशू अस्थाना, रजनीकान्त शर्मा, कान्ती सरन सक्सेना, राजवीर गुप्ता, राकेश कुमार, सौरभ वाष्र्णेय, सुनील कुमार (नीरव), कुलदीप सिंह, निर्भी बिसारिया, विधि बिसारिया, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। धर्मानन्द कौशिल्यान ने नेताजी का निधन कैसे हुआ इसकी जांच की मांग की। मनाया पराक्रम दिवस:
विश्व हिदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष हुतेंद्र सिंह जादौन, मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, हरेंद्र सारस्वत, कुलदीप, केसी राठौर, श्याम, बंटी पुंढीर, पंकज गुप्ता, अज्जोदेवी, ममता देवी, नंदनी गोस्वामी, विज्जी ठाकुर, पीके गुप्ता आदि मौजूद थे। विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर नेताजी के शौर्य और नेतृत्व क्षमता को याद किया। कार्यक्रम में अरविद चौहान, प्रभात कुलश्रेष्ठ, दिलीप पचौरी बिट्टू, दीपक कुशवाहा, निशा चौहान, शीतल वाष्र्णेय, संजू रजनी गुप्ता, रीता सक्सेना, नितिन वर्मा, नितेश जोशी, अनुज दीक्षित, यतीक सक्सेना, मुनीश, चिराग गुप्ता, हरीश प्रताप सिंह चौहान, सुधीर वर्मा, सोनू, सचिन वर्मा, जीतू सोलंकी, रामू सर्राफ आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डीके राजपूत व राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल पहुंचकर महानायक की जयंती मनाई। शेर सिंह वर्मा, राजेश सविता, समुद्र गुप्ता, शिवांश गुप्ता, शिवम, भूपेंद्र यादव, ऋतुप्रिय, सत्यव्रत, सचिन, लालू, मंजेश, प्रदीप, रमन, सनी आदि मौजूद थे।