Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने मनाया कल्याण का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई स्थानों पर केक काटा गया और कल्याण सिंह के लिए दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:03 AM (IST)
भाजपाइयों ने मनाया कल्याण का जन्मदिन
भाजपाइयों ने मनाया कल्याण का जन्मदिन

एटा, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई स्थानों पर केक काटा गया और कल्याण सिंह के लिए दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।

loksabha election banner

शहर में भाजपा के श्रीराम मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह का भाजपा को मजबूत करने में बड़ा योगदान है। वे हमेशा पार्टी के लिए समर्पित हैं। भाजपा नेता पंकज चौहान ने कहा कि पार्टी के प्रति बाबूजी का योगदान वर्षों से आज तक है। जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने कहा कि कल्याण सिंह ने भाजपा को नई ऊंचाइयां दीं। कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। इस मौके पर वीरेंद्र वाष्र्णेय, कौशलेंद्र राठौर, शीलेंद्र भारद्वाज, निशा चौहान, अनुज दीक्षित, दीपक, गजेंद्र सिंह, बिट्टू पचौरी, नलिन राजन गुप्ता, मयंक उपाध्याय, ध्रुव यश गुप्ता भामाशाह, कमल सिंह यादव, अंकित चौहान, विजय पचौरी, प्रशांत पाठक, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

एटा के सांसद राजवीर सिंह के आवास पर भी केक काटा गया। इस दौरान भाजपा नेता अग्रिम जैन, जिरसमी मंडल अध्यक्ष अतर सिंह, नवरतन प्रधान, महेंद्र पाल सिंह, ब्रजेश कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह वर्मा, गौतम सिंह, संजय वर्मा, रवि बघेल, सुनील वर्मा, राज सक्सेना, भानु प्रताप, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मिरहची में भी जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सुनील चौहान, नरपत सिंह वर्मा, बंटी राजपूत, कायम सिंह वर्मा, सियाराम लोधी, भागीरथ लोधी, चंद्रप्रकाश सिंह, शेषपाल लौनियां, महेश वर्मा, राकेश यादव, भगवान सिंह, देवेंद्र लोधी, रामप्रकाश, सोवरन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र चौहान, बाबूराम, छोटेलाल कुशवाहा, मनोज वर्मा, किशनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.