Move to Jagran APP

सेवाभाव के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन

दिव्यांगों को बांटी गई तिपहिया कई जगह हुए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 06:24 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 06:24 AM (IST)
सेवाभाव के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन
सेवाभाव के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन

एटा, जासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव के साथ मनाया। शहर में दिव्यांगों को तिपहिया बांटने के साथ ही जगह-जगह कार्यक्रम हुए।

loksabha election banner

जनेश्वर मिश्र हाल में दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन के दुख-दर्द को महसूस किया है। लोगों की मदद के लिए वे खुद आगे आए और उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा दी। कोरोना संकट काल में भाजपा कार्यकर्ता लोगों की कसौटी पर खरे उतरे। उन्होंने समाज को बता दिया कि भाजपा हर वर्ग के साथ है। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में बेहद साहसिक फैसले लिए हैं। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि सारी दुनिया प्रधानमंत्री की निर्णय क्षमता की कायल है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई नेता ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं। सेवा सप्ताह के अंतर्गत 70 दिव्यांगों को तिपहिया का वितरण हुआ है। संयोजक पंकज चौहान ने कहा कि भाजपा सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। जिला मंत्री कौशलेंद्र सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, कैलाश मंडल अध्यक्ष नलिन राजन गुप्ता, श्रीराम मंडल अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, शकुंतला साहू, बबिता दिवाकर, आशीष राजपूत, प्रदीप महाजन, महेश वर्मा, गजेंद्र शर्मा, युवराज सिंह, छोटू शर्मा, कुलदीप सक्सेना, शांतनु चौहान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भामाशाह के प्रतिष्ठान पर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। अलीगंज में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.