मिशन शक्ति: हर थाने में बनाई गईं हेल्पडेस्क
महिला हिसा के खिलाफ मिशन शक्ति बड़ा प्रोजेक्ट अराजक तत्वों को चिहित कर करें कार्रवाई
एटा: मिशन शक्ति को लेकर जनपद के हर थाने में हेल्पडेस्क बनाई गई हैं। इस डेस्क का प्रत्येक थाने में उद्घाटन किया गया। अलीगंज में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रखने वाला प्रोजक्ट है। महिलाओं को कोई तंग करता है तो तत्काल फोन करें पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। उन्होंने थानों में जाकर हेल्पडेस्क चेक भी कीं।
अलीगंज कोतवाली में एसएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को संबल प्रदान कर रहा है। इसलिए महिलाओं को अपनी शिकायत बिना किसी हिचक के साथ हेल्पलाइन नंबरों पर करनी चाहिए। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल मौके पर पहुंचे और शिकायत का निस्तारण करें। एंटी रोमियो टीम से कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान में पुलिस कर्मियों का सहयोग करे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केशव कुमार भी छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय, सीओ अलीगंज अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, कस्बा इंचार्ज संजय कुमार, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जुनैद मियां, विधायक सत्यपाल राठौर के पुत्र सूरज राठौर आदि मौजूद रहे। मिरहची में एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान, कोतवाली नगर में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एसडीएम अबुल कलाम, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे और हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया।
जैथरा में चेयरमैन विजेंद्र सिंह व महिला सशक्तीकरण की ब्रांड एंबेसडर ममता शर्मा, थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। कोतवाली देहात में हेल्पडेस्क का उद्धाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत मिशन शक्ति सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और महिलाओं के सम्मान के लिए आगे आया है। महिला हिसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का संकल्प है कि अराजक तत्वों को चिहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मारहरा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हेल्पडेस्क का उद्धाटन भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने किया। इस मौके पर एमजीएचएम कालेज के प्रिसीपल डा. सुधीर कुमार गुप्ता, भाजपा नेता विजय शास्त्री, थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी, एसआइ मनोज तेवतिया, डेस्क इंचार्ज नेहा शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कौशिक राजपूत, केपी सिंह लोधी, महेंद्र दिवाकर, गोल्डी गुप्ता, विश्वजीत सिंह, गौरव गुप्ता, रामअवतार गुप्ता, अजीज अहमद, विजेंद्र कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजा का रामपुर में भी हेल्पडेस्क का उद्घाटन किरन राठौर ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी अमरेश त्यागी भी मौजूद रहे।