बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी
एटा: बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड देने जाते समय पिता को कैंटर ने रौंद दिया,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, एटा: हफ्ते भर बाद बेटी की शादी थी। पिता ने काफी अरमान संजोये हुए थे। ख्वाब था कि बेटी को डोली में बिठाकर ससुराल विदा होते देखेंगे, लेकिन शुक्रवार को हुए हादसे में इनकी उम्मीदों ने भी दम तोड़ दिया।
सकीट क्षेत्र के ग्राम नेकपुर सवलपुर निवासी 45 वर्षीय महेंद्र ¨सह अपनी बेटी बबली की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए शुक्रवार को चचेरे भाई सुरेशचंद्र के साथ मोटरसाइकिल से जलेसर होते हुए नारखी के ग्राम असन जहांपुर में स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। फीरोजाबाद-जलेसर मार्ग पर कैंटर ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया। दोनों घायल हो गए। इलाज को आगरा जाते समय महेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। घायल सुरेशचंद्र की हालत गंभीर बताई गई है।
बबली की शादी 24 फरवरी को होनी है। बेटी की शादी के लिए पिता महेंद्र सिंह पिछले 15 दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। शुक्रवार को वे निमंत्रण कार्ड देने मोटरसाइकिल से निकले। जैसे ही उनकी बाइक जलेसर क्षेत्र में कोसमा रेलवे फाटक के पास पहुंची, तभी कैंटर ने उसे रौंद दिया। टक्कर लगते ही महेंद्र ¨सह और उनका चचेरा भाई इधर-उधर जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों को जलेसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे में देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने महेंद्र ¨सह को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेशचंद्र की हालत ¨चताजनक बनी हुई है।
इधर शुक्रवार देर रात जैसे ही परिजनों को फोन से महेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। जैसे ही शव पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचा तो परिवार की महिलाओं के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही महेंद्र ¨सह की अर्थी उठ जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। शादी वाले घर में मंगल गीतों की जगह कोहराम मचा हुआ है। जलेसर के इंस्पेक्टर दशरथ ¨सह ने बताया कि मृतक महेंद्र ¨सह के पुत्र पंकज कुमार की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।