जल्दी आया मानसून, अच्छी बारिश का योग
इस बार जल्दी पहुंचा मानसून प्रदेश के कई इलाकों में दस्तक दे चुका ह
एटा, जागरण संवाददाता: इस बार जल्दी पहुंचा मानसून प्रदेश के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है। अब जिले में भी अच्छी बारिश का योग बताया जा रहा है। दो दिन पहले जिले में भी मानसून की दस्तक ने लोगों को राहत दी है।
वैसे तो जनपद कई बार सूखा के हालात भी झेल चुका है। लेकिन जून और जुलाई में हर तबके की नजर बारिश पर रहती है। वर्ष 2013 के 7 साल बाद यह पहला मौका है जब मानसून ने जिले में जल्दी दस्तक दी है। बारिश के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2008 ऐसा साल था जब जिले में 15 जून को ही मानसून ने झमाझम बारिश की। इस बार केरल में ही 1 जून को मानसून प्रवेश करने के 3 सप्ताह बाद ही प्रदेश और एटा जिले में दस्तक दे चुका है। मानसून के जल्दी आने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के डा. मनीष सिंह बताते हैं कि इस साल जनवरी माह तक ही ज्यादा ठंड रही। इसके बाद तापमान बढ़ता रहा। इस बार मानसून की राहों में कोई और चक्रवात भी नहीं आया। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले की मानक वर्षा 725 एमएम है। मौसम विभाग से जो जानकारियां मिली हैं, उससे यही लगता है कि मानसून यदि निर्धारित समय में सक्रिय बना रहा तो मानक वर्षा से ज्यादा ही लाभ जिले को रहेगा। वह बताते हैं कि जून के अंतिम सप्ताह मानसूनी बारिश 80 से 100 एमएम के मध्य रही तो फसलों का दायरा जरूर बढ़ेगा। जिले में पिछले सालों मानसून आने की स्थिति
------
वर्ष तिथि
2013 - 17 जून
2014 - 21 जून
2015 - 26 जून
2016 - 28 जून
2017 - 30 जून
2018 - 29 जून
2019 - 1 जुलाई
2020 - 23 जून बारिश की तुलनात्मक स्थिति (मिली मीटर में)
-----------
माह 2019 - 2020
जनवरी - 14.80 - 28.06
फरवरी - 9.72 - 12.34
मार्च - 16.05 - 23.33
अप्रैल - 7.65 - 8.33
मई - 8.80 - 15.66
जून 25 तक- 3.95 - 18.6