मजदूर छत से गिरा, गंभीर
जासं एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह मजदूर छत से नीचे गिर गया। उसे जिला अस्पताल मे
जासं, एटा : कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह मजदूर छत से नीचे गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में पीएसी बटालियन के समीप स्थित काशीराम आवासीय कालोनी निवासी 50 वर्षीय मजदूर डौकू शहर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी दिलीप सिंह के यहां मजदूरी कर रहा था। सोमवार सुबह 10 बजे वह फ्रिज को छत से उतार रहा था कि तभी नीचे गिर गया और घायल हो गया। मजदूर के गिरने की आवाज सुनकर दिलीप सिंह के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल के आपात कक्ष में भर्ती कराया गया। घायल के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे में देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।