कोषागार कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
कोषागार कर्मियों को सचिवालय के लेखा संवर्ग की समानता के लिए उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ का क्रमबद्ध आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिसमें कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें समस्याओं के निदान के साथ वेतनमान के पुनरीक्षण की राजाज्ञा जारी करने पर जोर दिया गया।
एटा, जागरण संवाददाता : कोषागार कर्मियों को सचिवालय के लेखा संवर्ग की समानता के लिए उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ का क्रमबद्ध आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिसमें कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार कोषागार के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिस विभाग से सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों व पेंशनरों की वेतन व पेंशन आदि निर्गत होते हैं। उस विभाग के कर्मियों का ही उत्पीड़न किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों की समस्या के निदान के लिए संघ पदाधिकारियों द्वारा 11 सितंबर से चलाए जा रहे क्रमिक आंदोलन में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन किया। संघ के मंत्री शिवप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं सोमवार को निदेशक कोषागार लखनऊ के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में संरक्षक रघुराज सिंह, महेश सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, संयुक्त संगठन मंत्री विल्सन कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, ऑडीटर जितेंद्र कुमार, सदस्य कार्यकारिणी नारेंद्र, इंद्रमणि गौड़ आदि मौजूद थे।