जलेसर की बेटी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में लेगी हिस्सा
एनसीसी कैडेट अंजली सिंह का अलीगढ़ मंडल स्तर से चयन हुआ

संसू, जलेसर: कोतवाली क्षेत्र के गांव महकी खुर्द कला निवासी स्कूल प्रबंधक की बेटी अंजली सिंह जादौन 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी।
महकी खुर्द निवासी अंजली सिंह जादौन का अलीगढ़ मंडल से उत्तर प्रदेश वाहिनी के लिए चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस की राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल होने वाली छात्रा के पिता अशोक जादौन विद्यालय का संचालन करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी कैडेट के रूप में सक्रिय है। उसी का परिणाम है कि अंजली सिंह जादौन का अलीगढ़ मंडल स्तर से चयन हुआ है। चयन होने पर विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्रपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, पम्मी ठाकुर, डा. अजय उपाध्याय, सुरेश चंद्र पचौरी, रमेशपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर, नागेश प्रताप सिंह, केशव राणा, राम बहादुर सिंह, जितेंद्र सिसोदिया, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, नरेश पाल सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Edited By Jagran