देश को सिर्फ मोदी पर ही भरोसा : बघेल
एटा जासं। जलेसर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने चुनाव में मिली जीत को लेकर कहा कि देश को सिर्फ मोदी पर ही भरोसा है। मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास को जनता ने परखा और भाजपा को जिताया।
एटा, जासं। जलेसर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने चुनाव में मिली जीत को लेकर कहा कि देश को सिर्फ मोदी पर ही भरोसा है। मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास को जनता ने परखा और भाजपा को जिताया।
भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान मंडी समिति पहुंचे और पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जो कार्य किए उससे वे सबके दिलों में छा गए। जनता ने भारी बहुमत से जनादेश दिया है। सपा-बसपा गठबंधन को पूरी तरह से जनता ने नकार दिया और अब जातिवाद को देश में जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगरा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जलेसर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे। पूरे लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने हमें भरपूर समर्थन दिया है, इस जनादेश का हम हमेशा सम्मान करेंगे। भाजपा उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि यह उनके अथाह परिश्रम का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है।