मूंछें हों तो राम ¨सह जैसी
एटा : बरेली के रहने वाले राम ¨सह का जलवा कुछ अलग ही है। 40 साल से वे अपनी मूंछें बड़ी कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, एटा : बरेली के रहने वाले राम ¨सह का जलवा कुछ अलग ही है। 40 साल से वे अपनी मूंछें बड़ी कर रहे हैं, जो बढ़कर अब 21 फुट तक पहुंच चुकी हैं। एक भागवत कथा में आए राम ¨सह ने जब इन मूंछों का प्रदर्शन आम जनता के समक्ष किया तो उनकी ¨जदादिली देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया।
बरेली के गांव मटमापुर निवासी 60 वर्षीय राम ¨सह ने 40 साल पहले यह संकल्प लिया कि वे अपनी मूंछें नहीं कटवाएंगे और इस पर वे आज तक कायम हैं। अपनी मूंछों की सेवा वे जान से भी ज्यादा करते हैं। 21 फुट लंबी मूंछों को सहेजकर रखना कोई इतना आसान नहीं है। वे कहते हैं कि इनकी हिफाजत के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय जरूर निकालते हैं। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे को कोई तकलीफ इन मूंछों के वजन के कारण नहीं पहुंची। अब तक वे केंद्र और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों व देश की नामचीन हस्तियों के समक्ष अपनी मूंछों का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने प्रेस क्लब में मीडिया कर्मियों के समक्ष भी अपनी मूंछों का प्रदर्शन किया। उनकी तमन्ना है कि किसी भी तरह नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो। राम ¨सह इफको कंपनी में जीएम के पद पर तैनात हैं।