Move to Jagran APP

हरनाथ सिंह बने संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य

राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव को तीन मंत्रालयों की संसदीय राजभाषा समिति का सदस्य बनाया गय

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:05 AM (IST)
हरनाथ सिंह बने संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य
हरनाथ सिंह बने संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य

एटा: राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव को तीन मंत्रालयों की संसदीय राजभाषा समिति का सदस्य बनाया गया है। पहले से भी वे कई समितियों में सदस्य हैं।

loksabha election banner

गृहमंत्री अमित शाह ने हरनाथ सिंह को चार मंत्रालयों रक्षा, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा कारपोरेट कार्य मंत्रालय में राजभाषा समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इससे पहले वे कृषि एवं कृषि कल्याण संसदीय समिति व मानव संसाधन मंत्रालय सलाहकार समिति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी गृहमंत्री ने उन्हें सौंपी है उसे निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। हिदी हम सबकी राजभाषा है इसका प्रयोग अधिक से अधिक होना चाहिए। राजभाषा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, पंकज चौहान, कौशलेंद्र राठौर, प्रदीप भामाशाह आदि ने खुशी जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.