बैठक में दिये कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश
जागरण संवाददाता, मारहरा (एटा): भाजपा के सेक्टर पश्चिम की बैठक केपी सिंह लोधी के प्रतिष्ठान पर हुई।
जागरण संवाददाता, मारहरा (एटा): भाजपा के सेक्टर पश्चिम की बैठक केपी सिंह लोधी के प्रतिष्ठान पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा जिलाध्यक्ष व मंडल प्रवासी शकुंतला साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। यही वजह है, कि पार्टी की नजरों में सभी बराबर हैं और उन्हे लाभ और सम्मान भी बराबरी से मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष भूदेव¨सह लोधी ने कहा कि आगामी चुनावों का समय नजदीक है। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
मारहरा मंडल महामंत्री अशोक सक्सेना ने बूथस्तरीय पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने की बात कही। इस दौरान आगामी चुनावों से संबधित कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में केपी¨सह लोधी, नेम¨सह राजपूत, राम¨सह, रामअवतार, महेशबाबू सुमन आदि मौजूद रहे।