Move to Jagran APP

गोपाष्टमी पर धूमधाम से निकाली गो माता की शोभायात्रा

एटा: शुक्रवार को गोपाष्टमी पर्व पर शहर में श्रीरामकथा मंडल एवं सर्वधर्म समन्यवय शिक्षा प्रसार समिति द्वारा गोमाता की शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:21 PM (IST)
गोपाष्टमी पर धूमधाम से निकाली गो माता की शोभायात्रा
गोपाष्टमी पर धूमधाम से निकाली गो माता की शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, एटा: शुक्रवार को गोपाष्टमी पर्व पर शहर में श्रीरामकथा मंडल एवं सर्वधर्म समन्वय शिक्षा प्रसार समिति द्वारा गोमाता की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। वहीं यश योग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शहीद पार्क में हवन कर गो सेवा का संकल्प लिया।

loksabha election banner

शहर में शोभायात्रा की शुरुआत रेलवे रोड स्थित बड़ी हनुमान गढ़ी से हुई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने गो माता का पूजन किया। इसके साथ ही शहर वासियों ने भी गाय माता में विराजित सभी देवी देवताओं का पूजन किया। गो माता को शॉल आदि अर्पित किए। इसके बाद शहर में बैंडवाजों के साथ गो माता की शोभायात्रा निकाली। जो विभिन्न मार्गो से होती हुई कैलाश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में समिति के प्रबंधक आरपी मिश्रा, श्रीधर शास्त्री, विनीत पाठक, राधाकृष्ण, रामतीर्थ वाष्र्णेय, अक्षय वाष्र्णेय, स्वयंप्रकाश गौड़, नरेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद थे। इसी क्रम में विश्व ¨हदू महासंघ ने जीटी रोड स्थित गोशाला पहुंचकर गो माता का पूजन किया। वहीं गो ग्रास खिलाते हुए उनकी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। बच्चे भी पुण्य पाने में पीछे नहीं रहे। इस दौरान सभासद बिट्टू पचौरी, अवधेश गुप्ता, निशा चौहान, प्रीति चतुर्वेदी, संतोषी गुप्ता, हरीश चौहान, नीता परमार, शीतल वाष्र्णेय आदि गोभक्त मौजूद थे।

शहर के शहीद पार्क स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर पर यश योग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने हवन कर गो माता की सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के प्रशिक्षक यशवीर ¨सह चौहान, डॉ. पीके तिवारी, दर्शन ¨सह, कुलदीप कुमार सक्सेना, शशीकला, अनीता, गुडिया, प्रेमवती, ओमवती मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.