Move to Jagran APP

मानक में मक्का फेल बता क्रय केंद्र से किसानों को लौटा रहे कर्मचारी

जनपद को 45 सौ कुंतल मक्का खरीद का दिया गया लक्ष्य केंद्रों पर अब तक नहीं हो सकी तीन हजार एमटी खरीद

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 06:23 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:23 AM (IST)
मानक में मक्का फेल बता क्रय केंद्र से किसानों को लौटा रहे कर्मचारी
मानक में मक्का फेल बता क्रय केंद्र से किसानों को लौटा रहे कर्मचारी

जासं, एटा: मानक में फेल होने की बात कह कर क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारी किसानों को वापस कर रहे हैं। मंडी समिति अलीगंज रोड गेट की तरफ बने क्रय केंद्र से मानक में मक्का फेल होने की बात कहते हुए दो किसानों को लौटा दिया।

loksabha election banner

मक्का खरीद के लिए जिले में छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को कीलरमऊ निवासी किसान रघुवर दयाल और श्रीकृष्ण मक्का बेचने के लिए सैंपल लेकर मंडी समिति पहुंचे। केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने मक्का को मानक के अनुरूप न होने की बात कहते हुए खरीद से इन्कार कर दिया। दोनों किसान मायूस होकर चले गए। किसानों ने बताया कि उनकी तीस-तीस कुंतल मक्का है। अब वे मंडी में व्यापारियों के पास मक्का की बिक्री करेंगे। बता दें कि जनपद को 45 सौ कुंतल मक्का खरीद का लक्ष्य दिया गया है। केंद्रों पर तीन हजार एमटी मक्का खरीद भी नहीं हो सकी है।

क्रय केंद्र पर कीमत ठीक होने के कारण मक्का को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर लाए थे, लेकिन खरीदने से कर्मचारी ने मना कर दिया।

- रघुवर दयाल वैशाख वाली मक्का है, जिसे खराब बताकर कर्मचारी ने खरीदने से इन्कार कर दिया। मंडी समिति में व्यापारियों को मक्का बेचेंगे।

- श्रीकृष्ण वैशाख वाली मक्का में जल्द घुन लग जाता है। रंग भी काला पड़ जाता है। इसलिए उसकी खरीद पर रोक है। किसानों को क्रय केंद्र पर अकारण परेशान नहीं किया जाएगा।

- नंदकिशोर, जिला विपणन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.