फसल बचाने को किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बेसहारा पशु किसानों की फसल को नष्ट कर रहे हैं इस पर रोकथाम के उपाय किए जाएं
जासं, एटा: आल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। किसानों ने कहा कि बेसहारा पशु किसानों की फसल को नष्ट कर रहे हैं, इस पर रोकथाम के उपाय किए जाएं।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि पशु खेतों में विचरण कर रहे है। किसानों द्वारा बोई गई फसलों को नष्ट कर देते हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बेसहारा पशुओं के हमले में कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। वहीं शहरों में सड़कों पर विचरण करते यह जानवर हादसों का कारण बन रहे हैं। पदाधिकारियों ने एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री के माध्यम से शासन को भेजे ज्ञापन में पशु खेतों में न जा पाएं। इसके लिए रोकथाम के उपाय करने की मांग की। रामवीर सिंह, रणवीर सिंह, ओंकार सिंह, नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार, पोखपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, होतेंद्र कुमार, अनिरुद्ध कुमार समेत काफी पदाधिकारी मौजूद थे।