Move to Jagran APP

मांगें नहीं मानी तो किसान सड़कों पर आएंगे

कलक्ट्रेट में किसानों का धरना जारी कांग्रेसियों ने फूंका पुतला प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 06:45 AM (IST)
मांगें नहीं मानी तो किसान सड़कों पर आएंगे
मांगें नहीं मानी तो किसान सड़कों पर आएंगे

जासं, एटा: कृषि कानून के विरोध में किसानों का दिन-रात चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। किसानों ने धरना स्थल पर सभा की और कानून वापस लिए जाने की मांग की। उधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी, मगर वे सफल नहीं हुए।

loksabha election banner

अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कई दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं। धरना स्थल पर सुबह से ही फोर्स तैनात था, लिहाजा आंदोलनकारी बाहर नहीं निकल सके। धरने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि आंदोलन अनवरत रूप से चलता रहेगा। सरकार कृषि कानून वापस ले तब ही आंदोलन खत्म होगा। अभी तो धरना दिया जा रहा है अगर मांग नहीं मानी गई तो किसान सड़कों पर आ जाएंगे।

इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन की घोषणा की थी। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यालय पर दोपहर के वक्त एकत्रित हुए। प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी। जीटी रोड पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। पुलिस की नाकाबंदी देख कार्यकर्ताओं ने गली में ही केंद्र सरकार के पुतले में आग लगा दी और जलता पुतला लेकर जीटी रोड स्थित कचहरी मोड़ तक आ गए। पुतला सड़क पर डाल दिया। पुलिस भी सक्रिय हो गई और कार्यकर्ताओं को तत्काल सड़क से हटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी, अनिल सोलंकी, नौशाद, भगवान स्वरूप, वेद प्रकाश, नीरज मिश्रा, विनीत पाराशर आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता दिल्ली-नोएडा स्थित चिल्ला बार्डर कई दिन से डेरा डाले हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.